Home » देश » UTTARPRADESH » कानपुर में चौकी प्रभारी सस्पेंड! मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक्शन

कानपुर में चौकी प्रभारी सस्पेंड! मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एक्शन

कानपुर, उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने कानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, थाना किदवई नगर क्षेत्र के चौकी प्रभारी अमित विक्रम त्रिपाठी का एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई की है।

घटना दिनांक 05 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री योगेश कुमार ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासन ने बताया कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है और जांच पूरी होने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पुलिस महकमे में इस घटना के बाद चौकी स्तर पर निगरानी और आचार संहिता पालन को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या